5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MSL 2018: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स ने ठोका तूफानी T20 शतक

Mzansi Super League 2018, रीजा हेंड्रिक्स ने डरबन हीट्स और जोजी स्टार्स के बीच खेले गए लीग मुकाबले में नाबाद तूफानी शतकीय पारी खेली। यह इस लीग का पहला शतक है।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Dec 01, 2018

reeza hendricks

MSL 2018: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स ने ठोका तूफानी T20 शतक

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी T20 लीग Mzansi Super League 2018 के एक मुकाबले में शुक्रवार को उभरते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स ने तूफानी T20 शतक जड़ा। डरबन हीट्स और जोजी स्टार्स के बीच हुए इस मुकाबले में हेंड्रिक्स ने स्टार्स के लिए खेलते हुए नाबाद 104 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। स्टार्स ने यह मुकाबला 53 रनों के बड़े अंतर से जीता। इस जीत के साथ स्टार्स 5 मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।


हेंड्रिक्स की तूफानी पारी-
हीट्स ने टॉस जीतकर स्टार्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन(45) और हेंड्रिक्स ने मिलकर पहल विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी ने ही मैच की दिशा निर्धारित कर दी थी। साथी के आउट होने के बाद हेंड्रिक्स ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रासी वैन डर डुसेन(37) के साथ 77 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उन्हें डेनियल क्रिस्टन(36) का साथ मिला और दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई। पारी ख़त्म होने तक हेंड्रिक्स ने नाबाद रहते हुए 51 गेंदों में 6 छक्के और 9 चौकों की मदद से 104 रनों की नाबाद पारी को अंजाम दिया। इस पारी की बदौलत स्टार्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 231 रनों का टारगेट सेट किया। हीट्स के लिए कप्तान एल्बी मोर्केल और काइल एबॉट ने 1-1 विकेट झटके।

हीट्स की बल्लेबाजी-
231 रनों का पीछा करने उतरी डरबन हीट्स ने 4 के स्कोर पर अपना पहला विकेट हाशिम आमला के रूप में खोया। दूसरे सलामी बल्लेबाज मोर्ने वैन वायक ने 66 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज निर्णायक पारी खेलने में नाकामयाब रहा और टीम मात्र 177 रनों पर ऑल-आउट हो गयी। डेविड मिलर ने 17 गेंदों में 30 और काइल एबॉट ने 13 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली, पर यह मैच में फर्क डालने में नाकामयाब रहे। कप्तान मोर्केल समेत टीम के 3 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। कगिसो रबाडा ने पहले ओवर में 3 विकेट झटके और मैच का अंत 27 रन देकर 4 विकेट के साथ किया।