नजमुल शांतो ने नवंबर 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से कप्तानी की शुरुआत की थी। उनके नेतृत्व में बांग्लादेश ने कुल 14 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से टीम को 4 में जीत और 9 में हार मिली, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा। हालांकि टीम को मिश्रित नतीजे मिले, लेकिन शांतो का व्यक्तिगत प्रदर्शन बतौर कप्तान बेहतर रहा। कप्तान के रूप में उनका टेस्ट औसत रहा 36.24, जबकि गैर-कप्तानी मैचों में उनका 29.83 का औसत था। बांग्लादेश की जिताऊ 4 पारियों में उन्होंने 37.16 की औसत से रन बनाए।