6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asia Cup 2023: पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका, कंधे की चोट के चलते एशिया कप से बाहर हुए नसीम शाह

Asia cup 2023: भारत के खिलाफ बारिश के चलते दो दिन तक चले मैच में नसीम को चोट लगी थी। जिसके बाद 49वें ओवर में उन्होंने फील्ड छोड़ दिया था। अब खबर आई है कि वह एशिया कप के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उन्हें जमान खान ने रिप्लेस किया है।

2 min read
Google source verification
ijurey.png

Naseem Shah Ruled out of Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन अबतक मिला जुला रहा है। टीम को सुपर 4 मुक़ाबले में चिर प्रतिद्वंदी भारत के हाथों 228 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद उनके फ़ाइनल में जगह बनाने की राह थोड़ा मुश्किल हो गई है। अब खबर आई है कि उनके मुख्य तेज गेंदबाज नसीम शाह कंधे की चोट के चलते एशिया कप से बाहर हो गए हैं।

भारत के खिलाफ बारिश के चलते दो दिन तक चले मैच में नसीम को दाहिने कंधे में चोट लगी थी। जिसके बाद 49वें ओवर में उन्होंने फील्ड छोड़ दिया था। अब नसीम के एशिया कप से बाहर होने की खबर आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घोषणा की है कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जमान खान बचे हुए मैचों के लिए नसीम शाह की जगह ली है। टीम के मेडिकल पैनल द्वारा नसीम शाह की निगरानी जारी रखी जा रही है जो वर्ल्ड कप 2023 को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहा है।

ज़मान खान ने टी20 में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। पाकिस्तान के लिए छह टी20 में उन्होंने 32.5 की औसत और 6.66 की इकोनॉमी से चार विकेट लिए हैं। नसीम के साथ-साथ हारिस रऊफ भी चोटिल हुए थे और दोनों गेंदबाज बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए थे। हालांकि रऊफ ने एहतियात के तौर पर रिजर्व दिन पर गेंदबाजी नहीं की थी।

नसीम शाह ने अबतक इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की है और अच्छी फॉर्म में थे। उन्होंने अबतक खेले गए तीन मैचों में सात विकेट लिए हैं। दोनों खिलाड़ियों की चोट को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान टीम ने पहले ही इनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया था। टीम ने शाहनवाज धानी और जमान खान को बैकअप गेंदबाज के तौर पर बुलाया था। ऐसे में नसीम को जमान खान रिप्लेस करेंगे।

बता दें पाकिस्तान फिलाहल सुपर 4 राउंड में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। अगर टीम यह मैच जीत जाती है तो फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है तो वह 17 सितंबर को भारत से भिड़ेगा। अगर ऐसा होता है तो एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत पाकिस्तान फ़ाइनल मुक़ाबला खेलेंगे।