
NED vs SA T20 World Cup 2024 Live Telecast: साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स की टीमें जब टी20 वर्ल्ड कप 2022 संस्करण में आमने सामने हुई थीं तब डट टीम ने बड़ा उलटफेर किया और प्रोटियाज टीम को हराकर उन्हें अगले दौर से बाहर कर दिया। दोनों टीमें एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 16वें मुकाबले में आमने सामने होने के लिए बेताब हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं।
न्यूयॉर्क में बने नासाउ क्रिकेट स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए अब तक मददगार रही है। असमान उछाल और तेज गेंदबाजों के मिलने वाली मदद तेज गेंदबाजों को और खतरनाक बना देगी। एनरिक नोर्किया और कगिसो रबाडा के साथ मार्को यानसन डच बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं। दूसरी ओर भारत और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भी इस मैच पर नजर रहेगी क्योंकि इसी मैदान पर अगले दिन दोनों टीमें आमने सामने होंगी।
नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 16वें मुकाबले को हॉटस्टार पर मोबाइल यूजर्स फ्री में लाइव देख सकते हैं। टीवी चैनल पर मैच को लाइव देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर जाना होगा। मोबाइल के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मैच को देखने के लिए आपको 149 रुपए का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा।
Updated on:
08 Jun 2024 05:02 pm
Published on:
08 Jun 2024 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
