AUS vs ENG Pitch Report: बारबाडोस में किसका बोलेगा बल्ला? बटलर की सेना कंगारुओं को टक्कर देने के लिए तैयार
ENG vs AUS Barbados Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। इस मैच में कई तूफानी गेंदबाजों पर नजर रहेगी तो बल्लेबाजों की फौज उनकी बखियां उधेड़ने के लिए तैयार हैं।
ENG vs AUS Barbados Pitch Report: क्रिकेट इतिहास की दो सबसे बड़ी और पुरानी प्रतिद्वंद्वी टीमें बारबाडोस में भिड़ने के लिए तैयार हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का मैच सज चुका है और ऑस्ट्रेलिया के सामने इंग्लैंड (Australia vs England) चुनौती देने के लिए बारबाडोस (Kensington Oval, Bridgetown, Barbados) पहुंच चुकी है। दोनों टीमों ने एक एक मुकाबला खेला है लेकिन स्थिति दोनों की अलग है। ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को हराया है तो स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है तो इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर है और कंगारुओं को हराकर अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगी। इससे पहले चलिए जानते हैं बारबाडोस की पिच कैसी है।
Barbados Pitch Report यहां पढ़ें
बारबाडोस के ब्रिजटाउन में पहली पारी का औसतन स्कोर 180 रन है और दूसरी पारी में 160 के आसपास का रन बनता है। हालांकि जब दुनिया की दो बेस्ट टीमें मैदान पर आमने सामने होंगी तो आंकड़े ज्यादा मायने नहीं रखेंगे। इस मैदान पर दूसरी पारी में स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। हालांकि सबकी नजर जोफ्रा आर्चर और मिचेल स्टार्क पर रहने वाली है जो इस मैदान पर महफील लूट सकते हैं। इनकी घातक गेंदबाजी बल्लेबाजों के पसीने छूड़ा सकती है।