T20 World Cup 2024 Points Table Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को छोड़कर बाकी सभी 17 टीमें कम से कम एक मैच खेल चुकी हैं। टूर्नामेंट के पहले 10 मैचों के बाद ग्रुप-ए में भारत, ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप-सी में अफगानिस्तान ग्रुप-सी और ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका टॉप पर है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया है तो ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के खिलाफ 39 रन से जीत दर्ज की है। आईये आपको भी बतातें चारों ग्रुप की पॉइंटस टेबल कौन सी टीम कौन से नंबर पर है?