15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2024 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड तोड़कर क्रिकेट में मचाई खलबली

Franco Nsubuga Record: T20 World Cup 2024 में सबसे उम्रदराज युगांडा के 43 वर्षीय गेंदबाज फ्रैंको एनसुबुगा ने इतिहास रच दिया है। साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्टजे के एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़कर फ्रैंको एनसुबुगा क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Jun 2024, 10:55 AM IST

Franco Nsubuga Record

Franco Nsubuga Record: जिस उम्र में खिलाड़ी संन्‍यास ले लेते हैं, उस उम्र में युगांडा के गेंदबाज फ्रैंको एनसुबुगा धमाल मचा रहे हैं। T20 World Cup 2024 में 43 वर्षीय फ्रैंको एनसुबुगा सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। फ्रेंको एनसुबुगा अब टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में सबसे किफायती 4 ओवर का स्पेल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्‍होंने ये विश्‍व रिकॉर्ड पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ बनाया है। उन्‍होंने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे का रिकॉर्ड तोड़ा है। उनकी किफायती गेंदबाजी के दम पर ही युगांडा ने पापुआ न्‍यू गिनी के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की है। हालांकि प्‍लेयर ऑफ द मैच रियाजत अली शाह रहे, जिन्‍होंने 33 रन की अहम पारी खेली।

एनरिक नॉर्टजे ने हाल ही में तोड़ा था अजंता मेंडिस का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे किफायती 4 ओवर करने का रिकॉर्ड फ्रैंको से पहले एनरिक नॉर्टजे ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। नॉर्टजे ने 4 ओवर में महज 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। जबकि फ्रैंको एनसुबुगा ने 4 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के गेंदबाज अजंता मेंडिस हैं, जिन्‍होंने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 ओवर में 8 रन खर्चते हुए 6 विकेट चटकाए थे।

पुरुषों के टी20 विश्व कप में सबसे किफायती 4 ओवर स्पेल

2/4 - फ्रैंक न्सुबुगा (युगांडा) बनाम पापुआ न्‍यू गिनी, गुयाना, 2024
4/7 - एनरिक नॉर्टजे (साउथ अफ्रीका) बनाम श्रीलंका, न्यूयॉर्क, 2024
6/8 - अजंता मेंडिस (श्रीलंका) बनाम जिम्‍बाब्‍वे, हंबनटोटा, 2012
1/8 - महमूदुल्लाह (बांग्‍लादेश) बनाम अफगानिस्‍तान, मीरपुर, 2014
3/8 - वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) बनाम यूएई, जिलॉन्ग, 2022

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

युगांडा ने गिरते-पड़ते 3 विकेट से पापुआ न्‍यू गिनी को हराया 

पापुआ न्‍यू गिनी बनाम युगांडा मैच की बात करें तो टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के इस 9वें मैच में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पापुआ न्यू गिनी की टीम 19.1 ओवर में महज 77 रन पर सिमट गई। पापुआ न्‍यू गिनी का कोई भी बल्‍लेबाज 20 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी युगांडा की टीम के खिलाडि़यों के भी पसीने छूट गए। युगांडा ने गिरते-पड़ते 18.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाते हुए जीत हासिल की। इस मैच में युगांडा के रियाजत अली शाह (33) सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे।