29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विलियमसन की तूफानी पारी से उड़ा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 12 रनों से हराया

विलियमसन की कप्तानी पारी की मदद से त्रिकोणिय सीरीज के चौथे टी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को 12 रनों से हराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 13 Feb 2018, 7:37 PM IST

new Zealand beat england by 12 runs in Wellington

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेलो जा रही त्रिकोणिय सीरीज के चौथे टी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को 12 रनों से हरा दिया। टॉस हर कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन और सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की शानदार बल्लेबाजी के डैम पर इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। बै लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी और ये मैच 12 रनों से हरा गई।

कप्तानी पारी खेली विलियमसन ने
न्यूज़ीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने चार चौके और चार सिक्स की मदद से 46 गेंदों पर 72 रन बनाए वहीं सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 6 चौके और तीन सिक्स की मदद से 40 गेंदों में 65 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए रशीद और वुड ने 2-2 विकेट लिए वहीं जॉर्डन को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उसने जेसन रॉय (8) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया, लेकिन इसके बाद एलेक्स हेल्स (47) और मलान ने टीम को संभालते हुए कुल स्कोर को 79 रनों तक पहुंचाया।

अर्धशतक से चुके हेल्स
हेल्स अपने अर्धशतक से चूक गए और इश सोढ़ी की लेग स्पिन में फंसकर पवेलियन लौट गए। यहां से इंग्लैंड की टीम लगतार विकेट खोती रही। अंत में जरूर डेविड विले ने 21 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। मलान 158 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों में 6 चौके और 2 सिक्स की मदद से 59 रन बनाए।

कीवियों की बल्लेबाजी
किवी टीम के लिए ट्रैंट बाउल्ट, मिशेल सैंटनर, सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए। टिम साउदी ने एक विकेट लिया। इससे पहले, इंग्लैंड द्वारा बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर किवी टीम को गुप्टिल और कोलिन मुनरो ने सधी हुई शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। मुनरो 11 के निजी स्कोर पर मार्क वुड की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान ने कदम रखा और 46 गेंदों में चार चौके तथा चार छक्कों की मदद से आतिशी पारी खेल अपनी टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।