5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र के शतकों के सामने इंग्लिश गेंदबाज पस्त, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से हराया

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व कप्तान जो रूट के शानदार अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 282 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र एक विकेट खोया और 36.2 ओवर में इसे हासिल कर लिया।

2 min read
Google source verification
new_zealand_won.png

England vs New Zealand World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुक़ाबला गत चैम्पियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया। कीवी टीम ने इंग्लैंड द्वारा दिये गए 283 रनों के लक्ष्य को ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के शतकों की मदद से 82 गेंद पहले हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड द्वारा दिये गए 283 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र एक विकेट खोया और 36.2 ओवर में इसे हासिल कर लिया। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे ने दूसरे विकेट के लिए 211 गेंद पर 273 रनों की साझेदारी की। रवींद्र ने 96 गेंद में 11 चौके और पांच सिक्स की मदद से नाबाद 123 और कॉन्वे ने 121 गेंद में 19 चौके और तीन सिक्स की मदद से नाबाद 152 की पारी खेली। न्यूजीलैंड का एकमात्र विकेट विल यंग के रूप में गिरा। वे सैम करन की गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व कप्तान जो रूट के शानदार अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 282 रन बनाए थे। रूट ने 86 गेंद पर चार चौके और एक सिक्स की मदद से 77 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान जोस बटलर ने 42 गेंद पर 43 और जॉनी बेयरस्टो ने 35 गेंद पर 33 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट झटके थे।

न्यूजीलैंड ने यह जीत 13.4 ओवर पहले हासिल की है। ऐसे में उनके नेटरन रेट में भारी इजाफा हुआ है। कीवी टीम का नेट रनरेट +2.149 हो गया है। वहीं इस हार के बाद इंग्लैंड का नेट रन रेट -2.149 हो गया है। ऐसे में उन्हें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए बचे हुए 8 मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी।