5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के खिलाफ फाइनल के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान ने बनाई खास रणनीति, मैट हेनरी की चोट पर भी दिया अपडेट

IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि मैं भारत के खिलाफ टॉस जीतना चाहूंगा, ताकि वह शुरुआत से ही दबाव बना सकें। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मैट हेनरी के कंधे में लगी चोट को लेकर कहा कि वह दर्द में हैं, इसलिए हमें इंतजार करना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jul 2025, 2:45 PM IST

Matt Henry

Matt Henry (Photo - ANI)

India vs New Zealand Final: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 रन से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। अब न्‍यूजीलैंड का सामना फाइनल में भारत से होगा। लाहौर में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 362 रन का विशाल स्‍कोर किया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट गंवाकर 312 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि अब हम दुबई जाएंगे और थोड़ा आराम करके फिर भारत से खेलेंगे।

रचिन और विलियमसन की तारीफ की

साउथ अफ्रीका को हराने के बाद सेंटनर ने कहा कि यह बहुत अच्छा अहसास है, हमें एक अच्छी टीम ने चुनौती दी। अब हम दुबई जाएंगे, जहां हम पहले ही भारत का सामना कर चुके हैं। हम थोड़ा आराम करेंगे और फिर से खेलेंगे। मैच को लेकर उन्‍होंने कहा कि पहली पारी में थोड़ा मुश्किल था, लेकिन रचिन और विलियमसन ने मंच तैयार किया और फिर फिनिशिंग करने वाले खिलाड़ियों ने स्‍कोर को और भी बेहतर बना दिया। 

'हमारे पास चार स्पिन ऑलराउंडर'

सेंटनर ने टीम की गेंदबाजी को लेकर कहा कि हमने बीच के ओवरों में विकेट लिए और विपक्ष के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। पिछले मैच में ब्रेसवेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे। आज तीन विकेट लेना मेरे लिए वाकई सुखद था। इससे मेरा काम आसान हो गया। उन्‍होंने अपनी रणनीति को लेकर कहा कि हमारे पास चार ऑलराउंडर हैं, जो स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले बड़ी खबर, स्टीव स्मिथ के बाद अब इस दिग्गज ने लिया वनडे से संन्यास

मैट हेनरी की चोट पर दिया अपडेट

मैच के दौरान मैट हेनरी को कंधे में चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्‍हें मैदान छोड़ना पड़ा था। सेंटनर ने हेनरी की चोट को लेकर कहा कि उनके कंधे की स्थिति कैसी है, यह देखने के लिए हमें इंतजार करना होगा। वह अभी थोड़े दर्द में हैं। हमें कुछ दिन इंतजार करना होगा और देखना होगा। वहीं, दुबई में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्‍होंने अपने इरादे स्‍पष्‍ट कर दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले मैच में वहां खेलना अच्छा था। उस मैच में गेंदबाजों ने शीर्ष पर विकेट चटकाने के लिए अच्छी गेंदबाजी की। मैं फाइनल में भी भारत के खिलाफ टॉस जीतना चाहूंगा।