
New Zealand vs Afghanistan, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स और टॉम लाथम की शानदार बल्लेबाजी अफगानिस्तान के सामने 289 रन का लक्ष्य रखा है। दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 288 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 71 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। वहीं, टॉम लाथम ने 68 रन की पारी खेली। ओपने विल यंग 54 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ओमरजई ने दो-दो विकेट लिए। राशिद खान और मुजीब उर रहमान को एक-एक विकेट मिले।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत थोड़ा धीमी रही। सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर मुजबी उर रहमान ने डेवोन कॉन्वे को आउट किया। कॉन्वे 18 गेंद पर 20 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। इसके बाद विल यंग ने तेजी से रन अबने शुरू किए। यंग ने 57 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
109 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा। रचिन रविंद्र 41 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। अजमतुल्लाह ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इसके तुरंत बाद अजमतुल्लाह ओमरजई ने विल यंग को भी अपना शिकार बनाया। इकरम इलीखिल ने उनका कैच पकड़ा। विल यंग ने 64 गेंद में 54 रन बनाए।
अभी इन दो झटकों से कीवी टीम उभर भी नहीं पाई थी कि राशिद खान ने डेरिल मिशेल को चलता कर दिया। मिशेल ने सात गेंद में एक रन बनाए और इब्राहिम जादरान ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और टॉम लाथम कि पारी को संभाल लिया। ग्लेन फिलिप्स ने 69 गेंदों में और टॉम लाथम ने 70 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
254 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा है। ग्लेन फिलिप्स 80 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार सिक्स लगाए। नवीन उल हक ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में नवीन ने टॉम लाथम को क्लीन बोल्ड किया। लाथम ने 74 गेंद में 68 रन बनाए।
इसके बाद मिचेल सैंटनर और मार्क चैपमैन ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को 280 के पार पहुंचाया। मार्क चैपमैन ने 12 गेंद पर 25 रन कि नाबाद पारी खेली।
Published on:
18 Oct 2023 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
