
IND vs NZ: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए न्यूजीलैंड ने बनाई ये रणनीति।
IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ पर सवार भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। अब भारत की सेमीफाइनल में बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ंत होगी। इससे पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने दावा किया है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया घरेलू सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने से घबराएगी। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की भारत के खिलाफ रणनीति को लेकर भी खुुलासा कर दिया है।
भारत वर्ल्ड कप 2023 में एकमात्र अजेय टीम के रूप में सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। लेकिन, अब भारत का सामना सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से है। लीग चरण में भारत ने न्यूजीलैंड को भी हरा चुका है, लेकिन नॉकआउट मैचों में इस टीम का रिकॉर्ड कीवी टीम के आगे थोड़ा कमजोर है। 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल सहित अपने पिछले चार नॉकआउट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है।
'खोने को कुछ नहीं तो न्यूजीलैंड की टीम बहुत खतरनाक'
रॉस टेलर ने आईसीसी के लिए लिखे कॉलम में कहा है कि चार साल पहले भारत टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में था, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें हार मिली। इस बार भारत और भी बड़ी दावेदार है। घरेलू मैदान पर और ग्रुप चरण के दौरान टीम इंडिया ने बहुत अच्छा खेला है, लेकिन जब हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं हो तो न्यूजीलैंड की टीम बहुत खतरनाक हो सकती हैं। मेरे हिसाब से अगर कोई ऐसी टीम है जिसका सामना करने में भारत घबराएगा, तो वह न्यूजीलैंड की टीम होगी।
यह भी पढ़ें :IND vs NZ: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में विराट कोहली तोड़ सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की रणनीति
रॉस टेलर ने वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की रणनीति को लेकर बताया कि मुंबई आमतौर पर एक ऐसा मैदान है, जहां कोई भी बड़े स्कोर की उम्मीद कर सकता है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी परीक्षा परिस्थितियों के अनुकूल ढलना होगा। इसके साथ ही साथ पहले दस ओवरों में बल्ले और गेंद से भारतीय टीम से निपटना होगा।
यह भी पढ़ें : बाबर आजम की कप्तानी जानी तय! अफरीदी समेत ये 3 खिलाड़ी नए कप्तान की रेस में
Published on:
14 Nov 2023 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
