20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IRE: आयरलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों ने नहीं किए कोई बदलाव

NZ vs IRE: अंक तालिका में न्यूजीलैंड इस समय टॉप पर है। अगर वह यह मैच जीत जात है तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं आयरलैंड तीन अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है। अगर वह यह मैच जीत जाती है तो सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहेगी।
2 min read
Google source verification
91.jpg

New Zealand vs Ireland T20 world cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 37वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच एडिलेड ओवल ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में आयरलैंड के कप्तान ऐंडी बैलबर्नी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों कप्तानों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि टीम को पिछले मैच में इंग्लैंड के हाथों 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों के बड़े अंतर और श्रीलंका को 65 रनों के बड़े अंतर से हराया है। वहीं आयरलैंड की बात करें तो इस टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा उलटफेर करते हुए उन्हें 5 रन से हराया था। वहीं उन्हें श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

अंक तालिका में न्यूजीलैंड इस समय टॉप पर है। अगर वह यह मैच जीत जात है तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। लेकिन अगर वह हार जाता है तो उसके भविष्य का फैसला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की हार जीत से होगा। वहीं आयरलैंड तीन अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है। अगर वह यह मैच जीत जाती है तो सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहेगी। लेकिन टीम को यहां बड़े अंतर से जीत के साथ अन्य के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

36 मुकाबलों के बाद ग्रुप ए में न्यूजीलैंड की टीम दो जीत और एक मैच रद्द होने की वजह से पांच अंक (+2.233) अंक लेकर पहले स्थान पर स्थित है। वहीं आयरलैंड की टीम एक जीत और एक मैच रद्द होने की वजह से तीन अंक (-1.544) लेकर पांचवें स्थान पर काबिज है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
न्यूजीलैंड: फिन ऐलेन, डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन और ट्रेंट बोल्ट।

आयरलैंड: ऐंडी बैलबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलेनी, मार्क ऐडेर, फिन हैंड, बैरी मक्कार्थी और जॉश लिटिल।