9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NZ vs Pak 1st T20: बाबर-रिजवान के बगैर खेलेगी पाकिस्तान, न्यूजीलैंड की चुनौती से पार पाना नहीं होगा आसान, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

New Zealand vs Pakistan 1st T20 probable playing 11: पाकिस्तान ने अपनी टी-20 टीम से अपने दो सबसे बड़े सितारों मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को बाहर करने का साहसिक फैसला किया है, जबकि IPL 2025 की प्रतिबद्धताओं के कारण न्यूजीलैंड के कई स्टार खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में माइकल ब्रेसवेल के हाथों में टीम की कमान होगी।

2 min read
Google source verification

NZ vs Pak 1st T20: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब बदले हुए प्रारूप में रविवार (16 मार्च) को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। पाकिस्तानी टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नेतृत्व सलमान अली आगा करेंगे, जबकि IPL 2025 की प्रतिबद्धताओं के कारण न्यूजीलैंड के कई स्टार खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में माइकल ब्रेसवेल के हाथों में टीम की कमान होगी।

यह भी पढ़ें- भारतीय सिनेमा में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का डेब्यू, फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में आएंगे नजर, फैंस को खुद बताई फिल्म रिलीज की डेट

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड दौरे पर गई टी-20 टीम से अपने दो सबसे बड़े सितारों मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और बाबर आजम (Babar Azam) को बाहर करने का साहसिक फैसला लिया है। इस निर्णय से कई युवा और होनहार खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और न्यूजीलैंड की मजबूत टीम के खिलाफ प्रभाव डालने का रास्ता खुल गया है।

न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान: T20 हेड टू हेड

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 44 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में पाकिस्तान का पलड़ा मेजबान टीम पर भारी रहा है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इन मुकाबलों में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 मैच में जीत मिली है और 19 मुकाबलों में उसे हार झेलनी पड़ी है, जबकि दो मैच का परिणाम नहीं निकल सका।

पहले T20 अंतरराष्ट्रीय मैच की संभावित प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड (संभावित)- फिन एलन, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, विल ओ'रुरके, जैकब डफी

पाकिस्तान (संभावित)- मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), ओमैर यूसुफ, हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), अब्दुल समद, इरफान खान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, अब्बास अफरीदी

यह भी पढ़ें- NZ vs Pak 1st T20 Live Streaming: चैंपियंस ट्रॉफी में निराश करने वाली पाकिस्तानी टीम का अब न्यूजीलैंड से मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच

दोनों स्क्वाड इस प्रकार हैं-

न्यूजीलैंड टीम- टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सियर्स, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, मिशेल हे।

पाकिस्तान टीम- ओमैर यूसुफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), अब्दुल समद, मोहम्मद हारिस, खुशदिल शाह, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, हसन नवाज, जहांदाद खान।

यह भी पढ़ें- WPL 2025 खिताब जीतने वाली टीम पर बरसेंगे करोड़ों तो हारने वाली भी होगी मालामाल, जानें किसे मिलेगी कितनी प्राइज मनी