
NZ vs PAK 1st T20i Highlights: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज रविवार 16 मार्च को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया। इस मुकाबले में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्यौता दिया और पूरी पाक टीम 18.4 ओवर में महज 91 रन पर समेट दिया। इसके बाद मात्र 92 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम एक विकेट के नुकसान पर 9.5 ओवर शेष रहते आसान जीत दर्ज की। मेजबान न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ ही इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 मार्च को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेला जाएगा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने 4.4 ओवर में महज 11 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष चार बल्लेबाजों को खो दिया। मोहम्मद हारिस 0, हसन नवाज 0, इरफान खान 1 और शादाब खान 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 91 रन पर ढेर हो गई। खुशदिल ने 32 रन की पारी खेली। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 20 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने चार विकेट हॉल, जैमिसन ने तीन और ईश सोढ़ी ने दो विकेट चटकाए।
पाकिस्तान के 92 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही शानदार रही। न्यूजीलैंड का एकमात्र विकेट 53 के स्कोर पर टिम सेफर्ट के रूप में गिरा। टिम ने 44 रन बनाए और वह अबरार अहमद की गेंद पर मोहम्मद हारिस को कैच थमा बैठे। इसके बाद टिम रॉबिनसन 18 और फिन एलन ने 29 रन की पारी खेलते हुए कीवी टीम को 9 विकेट से बेहद आसान जीत दिलाई।
Updated on:
16 Mar 2025, 9:30 AM IST
Published on:
16 Mar 2025, 9:30 AM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.