
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच (फोटो- IANS)
New Zealand vs Pakistan: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर 8 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस भी हुआ, जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए थे, जबकि पाकिस्तान ने भी बड़ी चाल चलते हुए फखर जमान को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया।
हालांकि, इसके बाद मैच में कुछ भी नहीं हो सका। एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी और पाकिस्तान, न्यूजीलैंड के साथ-साथ क्रिकेट फैंस की भी उम्मीदें टूट गईं। मुकाबला रद्द होने से सभी को निराशा हाथ लगी। उम्मीद थी कि सुपर 8 में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन पहले ही मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी।
आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में थी, जहां उसने तीन मुकाबले जीतकर सुपर 8 में प्रवेश किया। पाकिस्तान ने USA, नामीबिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल की, जबकि भारतीय टीम से उसे 61 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से पाकिस्तान ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही और सुपर 8 ग्रुप 2 में जगह बनाई।
वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप डी में थी, जहां उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को मात देकर उसने सुपर 8 में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ड्रॉ (रद्द) होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है। अब न्यूजीलैंड को श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं, जबकि पाकिस्तान की टीम भी इन्हीं दोनों टीमों के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम एक बार वर्ल्डकप जीत चुकी है, जहां उसने 2009 के फाइनल में श्रीलंका को मात दी थी। इसके अलावा ग्रीन आर्मी 2 बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2007 में उसे भारतीय टीम से हार झेलनी पड़ी थी, तो 2022 में इंग्लैंड ने शिकस्त दी थी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम अब तक टी20 वर्ल्डकप का खिताब नहीं जीत पाई है। 2021 टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम जरूर पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराकर पहली बार खिताब जीत लिया।
Updated on:
21 Feb 2026 09:55 pm
Published on:
21 Feb 2026 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
