21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलंबो में खेलना न्यूजीलैंड-इंग्लैंड को पड़ेगा भारी! सेमीफाइनल की राह हो सकती है मुश्किल

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 8 में 8 टीमें पहुंच चुकी हैं, जिनमें से श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को ग्रुप 2 में रखा गया है और इस ग्रुप के सभी मुकाबले श्रीलंका में होंगे।

2 min read
Google source verification
ICC Men's T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्डकप 2026 (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2026, Colombo Weather: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले शुरू हो चुके हैं। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुईं। आपको बता दें कि सुपर 8 में दो ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप में जिंबॉब्वे के साथ भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं, जो अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। दूसरी ओर ग्रुप 2 में श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं। इन टीमों को ग्रुप स्टेज में एक-एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

ग्रुप 1 के सभी मुकाबले भारत में खेले जाएंगे, जबकि ग्रुप 2 के सभी मुकाबले श्रीलंका में आयोजित होंगे। इनमें से तीन मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने हैं। पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के अलावा न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के मुकाबले भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे। 25 फरवरी को न्यूजीलैंड का मुकाबला श्रीलंका से होगा, जबकि 27 फरवरी को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे।

बिगड़ेगा सेमीफाइनल का समीकरण?

इसके अलावा ग्रुप 2 के अन्य मुकाबले पल्लेकल स्टेडियम में खेले जाएंगे। अब ग्रुप 2 की चारों टीमों का सेमीफाइनल समीकरण बारिश बिगाड़ सकता है। दरअसल, श्रीलंका में इस समय बारिश का मौसम है और पहले ही एक मैच रद्द हो चुका है। हालांकि, वह मुकाबला पल्लेकल में खेला गया था।

पल्लेकल में पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 24 फरवरी को पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। तीसरा मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। खराब मौसम की वजह से इन टीमों का सेमीफाइनल समीकरण प्रभावित हो सकता है। अगर कोई भी मुकाबला रद्द होता है तो जीत के दो अंकों की जगह दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा, जिससे इन चारों टीमों का सेमीफाइनल समीकरण बिगड़ सकता है।

ग्रुप 1 की टीमें सुरक्षित

ऐसे में एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि क्या आईसीसी ने इन वेन्यू का चयन कर गलत फैसला लिया? क्या उनकी जगह किसी अन्य वेन्यू को चुना जा सकता था? दूसरी ओर सुपर 8 के ग्रुप 1 की टीमें सेफ जोन में नजर आ रही हैं। भारत में इस समय बारिश का मौसम नहीं है और जिन वेन्यू पर मुकाबले खेले जाने हैं, वहां भी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि ग्रुप 1 का समीकरण बारिश के कारण बिगड़ता हुआ नहीं दिख रहा है।