
कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम। (फाइल फोटो: एक्स@/BCBtigers)
NZ vs PAK Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज का समय खत्म हो गया है। आज शनिवार 21 फरवरी से सुपर-8 स्टेज का आगाज न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले से होने जा रहा है। सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम और मिचेल सेंटनर के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड दोनों इस चरण की शुरुआत जीत से करना चाहेंगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। जब श्रीलंका और खासकर कोलंबो की बात आती है तो हर बड़े मैच से पहले आदतन मौसम का पूर्वानुमान देखना पड़ता है। क्या सुपर-8 पहले मैच में बारिश विलेन बन सकती है? आइये इस मैच से पहले एक नजर कोलंबो में आज मौसम पर डालते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन का आखिरी दौर शुरू होने वाला है। सुपर-8 में आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने जगह बनाई है। वहीं, ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका हैं। इन दोनों ग्रुप से शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान सुपर 8 के पहले मैच में बारिश की संभावना है, क्योंकि कोलंबो में पूरे दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है। एक्यूवेदर के मुताबिक, दोपहर और शाम को बारिश का अनुमान है। साथ ही कुछ जगहों पर गरज के साथ भारी बारिश होने की भी उम्मीद है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम को मैच के दौरान बादल ज्यादा होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने आज दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच सबसे ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान बारिश की संभावना 49 से 68 प्रतिशत तक जताई गई है। हालांकि शाम 7 बजे से 11 बजे के बीच बारिश की संभावना घटकर 20 प्रतिशत रह जाएगी। इस दौरान हवा की क्वालिटी खराब रहने की उम्मीद है। मौसम को देखते हुए मैच के ओवर घट सकते हैं।
टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफ़ी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिचेल सेंटनर (कप्तान) और लॉकी फर्ग्यूसन।
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफ़े, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फ़खर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और नसीम शाह।
Published on:
21 Feb 2026 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
