5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Birthday Special : गावस्कर के वो पांच रिकॉर्ड जो बनाते हैं उन्हें एक महान खिलाड़ी

अपने समय के सबसे सफल और सदाबहार क्लासिकल बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर के नाम ढेरों रिकॉर्ड हैं। आइये नज़र डालते हैं उनके इन रिकॉर्ड पर
2 min read
Google source verification
birthday

Birthday Special : गावस्कर के वो पांच रिकॉर्ड जो बनाते हैं उन्हें एक महान खिलाड़ी

नई दिल्ली। जुलाई का महीना भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानों के नाम रहा। इस महीने में भारत के तीन दिग्गज कप्तानों का जन्म दिन आता है। 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी का, 8 जुलाई को सौरव गांगुली का वहीं 10 जुलाई को सुनील गावस्कर का। आज सुनील गावस्कर का 69वां जन्मदिन है। अपने समय के सबसे सफल और सदाबहार क्लासिकल बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर के नाम ढेरों रिकॉर्ड हैं। आइये नज़र डालते हैं उनके इन रिकॉर्ड पर

गावस्कर के कुछ रिकार्ड्स
लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर गावस्कर ने अपने 16 साल के करियर में ढेरों कीर्तिमान रचे। गावस्कर सचिन और द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाजों की प्रेरणा बने। गावस्कर ने अपने करियर में उस जमाने में 10 हज़ार रन ठोके जब अन्य खिलाड़ी 5 हज़ार रन भी नहीं बना पाते थे।

1. साल 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आखिरी सीरीज में गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर के 10 हज़ार रन पूरे किए। उन्होंने अपने करियर में कुल 10,122 टेस्ट रन बनाए हैं। बाद में उनका रिकॉर्ड 1993 में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऐलन बॉर्डर ने तोड़ा।

2. रनों के अलावा गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया है। उन्होंने अपने करियर में 34 शतक लगाए हैं। बाद में ये रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 2005 में तोड़ा।

3. इतना ही नहीं गावस्कर ने अपनी डेब्यू सीरीज में ही सबसे ज्यादा रन बनाए का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने साल 1970-71 खेली गयी अपनी पहली ही सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन ठोके थे।

4. गावस्कर ने एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया है वो है वेस्टइंडीज के खोलाफ 13 शतक जड़ने का रिकॉर्ड। बता दें उस जमाने में वेस्टइंडीज के गेंदबाज दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाते थे।

5. बल्लेबाजी के अलावा गावस्कर बेहतरीन फील्डिंग भी करते थे। गावस्कर ने भारत के लिए 100 कैच लिए हैं।ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय हैं।

गावस्कर का करियर
गावस्कर ने अपने करियर में 125 टेस्ट मैचों में 51.12 के औसत से 10122 रन बनाये हैं। जिनमें 34 शतक 4 दोहरे शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वनडे में गावस्कर ने 108 मैचों में 35.14 के औसत से 4966 बनाए हैं। जिसमें मात्र 1 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग