
Kapil Dev
नई दिल्ली : टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का केंद्रीय सालाना अनुबंध नहीं मिला है। इसके बाद से यह चर्चा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने बीसीसीआई को अपनी आगामी योजना पहले ही बता दी थी। इस वजह से उन्हें अनुबंध नहीं दिया गया। इस कारण उनके संन्यास की अटकलों ने भी जोर पकड़ लिया है। जब इस प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महानतम हरफनमौलाओं में से एक कपिल देव (Kapil Dev) ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जब भी संन्यास लेंगे यह हमारा नुकसान होगा। उन्होंने सालों तक देश की सेवा की है। एक दिन तो उन्हें रिटायर होना ही है। इसके अलावा कपिल ने टीम इंडिया के विभिन्न मुद्दों पर भी अपनी राय रखी।
विश्व कप में स्थान बनाने पर दोबारा मिल जाएगा अनुबंध
मीडिया रिपोर्ट्स की मानं तो पिछले साल बीसीसीआई के ग्रेड ए के अनुबंधित खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने चयन समिति से इस सिलसिले में पहले ही बात कर ली थी। इसी कारण उन्हें अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई ने भी संकेत दिया है कि अगर धोनी ब्रेक से वापसी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में दोबारा अपनी जगह बनाते हैं तो उन्हें प्रो राटा बेसिस पर दोबारा अनुबंध में शामिल कर लिया जाएगा। बता दें कि टी-20 विश्व कप इसी साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है।
तेज गेंदबाजों के चोटिल होने पर जताई चिंता
हाल-फिलहाल में टीम इंडिया के कई तेज गेंदबाज चोटिल हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और अब खलील अहमद। टीम इंडिया के गेंदबाजों के लगातार चोटिल होने पर कपिल देव ने टीम इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम पर सवाल उठाए। भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान ने कहा कि जब आप एक साल में 10 महीने क्रिकेट खेलते हैं तो चोटिल होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको तेज गेंदबाजों पर ध्यान देना होता है।
भारत का मौसम भी चुनौतीपूर्ण
कपिल देव ने कहा कि विश्व के अन्य देशों के मुकाबले भारत की स्थितियां और मौसम भी चुनौतीपूर्ण है। टीम प्रंबंधन को इसका ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर कहा कि पांड्या भी इस बात को लेकर चिंतित होंगे कि फिट होकर वह कैसे टीम में लौटें। यह महत्वपूर्ण है। हार्दिक को अपनी देखभाल खुद करनी होगी।
Updated on:
27 Jan 2020 02:29 pm
Published on:
27 Jan 2020 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
