दाहिने हाथ के बल्लेबाज वसंत रायजी ने 40 के दशक में क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और इसकी 14 पारियों में उन्होंने कुल 277 रन बनाए हैं। उनका सवोच्च स्कोर 68 रन रहा। रायजी बल्लेबाजी के अलावा कभी-कभार गेंदबाजी भी किया करते थे, लेकिन इसमें वह ज्यादा कामयाब नहीं रहे। वसंत रायजी के पसंदीदा क्रिकेटर कर्नल सीके नायडू हैं। वह अपने समय के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ, विजय मर्चेंट, सीके नायडू और विजय हजारे के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं।