
PAK vs NZ ICC Champions Trophy 2025 Match Live Streaming: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का इंतजार खत्म होने वाला है। कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में बुधवार यानी 19 फरवरी 2025 को मेजबान पाकिस्तान का सामना टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमों के बीच हाल ही में एक ट्राई सीरीज खेली गई थी और इन दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बनाई थीं, जहां मेहमान टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीत लिया। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में उतरने से पहले पाकिस्तान अपनी कमियों को दूर करना चाहेगी और न्यूजीलैंड को हराकर हार का बदला लेना चाहेगी। चलिए जानते हैं भारत में इस मुकाबले को फ्री में कब और कहां लाइव देखा जा सकता है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच फ्री में देखे जा सकते हैं। इस इवेंट के पहले मुकाबले में चोटों से जूझ रही न्यूजीलैंड जीत के साथ आगाज करना चाहेगी तो पाकिस्तान चैंपियन का तबका बरकरार रखने के इरादे से हर मैच को जीतना चाहेगी। मोहम्मद रिजवान ( Mohammad Rizwan) पाकिस्तान की टीम की कमान संभाल रहे हैं तो न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है। चलिए जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कब-कहां और किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला बुधवार यानी 19 फरवरी 2025 को दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनल्स सीधा प्रसारित किया जाएगा।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (Jiohotstar) एप पर देख सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैचों को जियो हॉटस्टार फ्री में स्ट्रीमिंग कर रहा है।
Updated on:
18 Feb 2025, 3:26 PM IST
Published on:
18 Feb 2025, 3:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.