
नई दिल्ली। पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन मोहम्मद रिजवान ने दौड़कर ऐसा कैच लपका कि सबका दिल जीत लिया। दरअसल, विकेटकीपिंग कर रहे रिजवान ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जोमेल वावरिकन का दौड़कर बाउंड्री लाइन पर पकड़ा। यह वेस्टइंडीज का 9वां विकेट था। इसके बाद पाकिस्तान को विश्वास हो गया कि वह यह मैच जीत लेंगे, हालांकि ऐसा हुआ नहीं और वेस्टइंडीज ने एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
डाइव लगाकर पकड़ा कैच
हुआ यूं कि हसन अली गेंदबाजी कर रहे थे और वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 53वें ओवर की चौथी गेंद थी। वावरिकन ने हसन की शॉर्ट गेंद पर हुक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बैट का बाहरी किनारा लेकर हवा में उछल गई। गेंद थर्डमैन एरिया में गई और इस मैच को लपकने के लिए चार लोग भागे। रिजवान ने विकेटकीपिंग पोजिशन में थर्डमैन एरिया तक दौड़ लगाकर ड्राइव लगाई और कैच लपक लिया। इस मैच की अहमियत पाकिस्तान के लिए बहुत ज्यादा थी। वेस्टइंडीज ने 151 रनों पर 9वां विकेट गंवा दिया था।
रोमांचक मैच में एक विकेट से हारा पाकिस्तान
हालांकि, पाकिस्तान यह मैच नहीं जीत पाया और इस रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हार गया। पाकिस्तान ने पहली पारी में 217 रन बनाए, जवाब में मेजबान टीम ने 253 रन बनाए। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने शानदार 97 रनों की पारी खेली थी। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 203 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 168 रनों का लक्ष्य दिया। वेस्टइंडीज ने 9 विकेट खोकर 168 रन बनाकर इस मैच को अपने नाम कर लिया। सील्स ने पहली पारी में तीन विकेट और दूसरी पारी में पांच विकेट झटके।
Published on:
16 Aug 2021 10:41 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
