
PAK vs ZIM: पाकिस्तान टीम हाल में ही ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर वनडे सीरीज 2-1 से जीतकर इतिहास रचा तो टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। अब पाकिस्तान की टीम जिम्बाव्वे के दौरे पर जाने वाली है। जहां 3 मैचों की वनडे और तीन मैचों की ही टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे की टीम में इस सीरीज के लिए 3 अनकैप्ड खिलाडि़यों ट्रेवर ग्वांडू, टिनोटेंडा मापोसा और ताशिंगा मुसेकिवा शामिल किया गया है। बता दें कि जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच पहले वनडे सीरीज का आगाज 24 नवंबर से होगा।
जिम्बाब्वे के युवा खिलाड़ी मुसेकीवा और ग्वांडू T20I फॉर्मेट में खेले चुके हैं लेकिन उन्हें अन्य दो फॉर्मेट में मौका नहीं मिला है। जबकि मापोसा ने अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। जिम्बाब्वे की वनडे टीम की अगुवाई क्रेग एर्विन करेंगे तो वहीं, टी20 टीम कमान सिकंदर रजा के हाथों में होगी। इस बार टी20 टीम में सीनियर खिलाड़ी क्रेग एर्विन और सीन विलियम्स को शामिल नहीं किया गया है।
पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 24 नवंबर को, दूसरा 26 और तीसरा 28 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं, टी20 सीरीज का आगाज 1 दिसंबर से होगा। दूसरा मुकाबला 3 और तीसरा 5 दिसंबर को खेला जाएगा।
क्रेग एर्विन (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉयलॉर्ड गम्बी, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स।
सिकंदर रज़ा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, वेस्ली माधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा।
Published on:
19 Nov 2024 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
