Pakistan squad for West Indies white-ball tour: आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वनडे और टी-20 स्क्वाड का ऐलान किया है। पाकिस्तान की टी-20 स्क्वाड में जहां तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की वापसी हुई है, वही मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम का कप्तान बनाए रखा गया है।
पिछले कुछ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं रहे शाहीन शाह अफरीदी को टीम में शामिल किया गया है, जबकि बांग्लादेश दौरे पर जाने से चूकने वाले हारिस रऊफ और हसन अली की वापसी हुई है। वहीं स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम में जगह दी गई है। पाकिस्तान फ्लोरिडा में 31 जुलाई से 3 अगस्त तक तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा, इसके बाद त्रिनिदाद में 8 से 12 अगस्त तक तीन वनडे मैच खेलेगा।
बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान की टी-20 स्क्वाड का हिस्सा रहे तीन युवा तेज गेंदबाज अब्बास अफरीदी, अहमद दानियाल और सलमान मिर्जा को वेस्टइंडीज दौर के लिए नहीं चुना गया है।