3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कप्तान सरफराज और शोएब मलिक की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने दर्ज की बड़ी जीत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कप्तान सरफराज अहमद की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर स्कॉटलैंड को पहले टी-20 मैच में 48 रनों के अंतर से मात दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Jun 2018, 12:31 PM IST

pak won

कप्तान सरफराज और मलिक की तूफानी पारी के दम पर पाकिस्तान ने दर्ज की जीत

नई दिल्ली। पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच जारी दो टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में बुधवार की देर रात को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। ग्रेंज क्रिकेट क्लब, एडिनबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान सरफराज अहमद के इस फैसले को पाक के बल्लेबाजों ने सही साबित करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से इस मैच में कप्तान सरफराज अहमद और दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी। लिहाजा पाकिस्तान टीम ने 48 रनों के अंतर से जीत हासिल की।

कप्तान सरफराज की बेहतरीन बल्लेबाजी-
इस मैच में पाकिस्तान की टीम को सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी। फखर जमा और अहमद शहजाद ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। हालांकि यहां से स्कॉटलैंड के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों को 11 ओवर में 87 रन आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान सरफराज और शोएब मलिक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इन दोनों दिग्गजों ने चौथे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। इस बीच दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। सरफराज 49 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि मलिक ने 27 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली।

स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी का हाल-
205 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी इस मैच में फीकी रही। टीम के कई बल्लेबाजों ने शुरुआत तो ठोस की थी। लेकिन वे अपनी अच्छी शुरुआत को लंबी पारी में बदल पाने में नाकाम रहे। स्कॉटलैंड की ओर से मिचेल लिआस्क ने सर्वाधिक 24 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से इस मैच में हसन अली और शादाब खान ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।