3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13वें नंबर की स्कॉटलैंड ने ODI मे नंबर-1 इंग्लैंड को पीटा, मैच में बने 736 रन

स्कॉटलैंड की इंग्लैंड पर पहली जीत से क्रिकेट दिग्गजों ने आईसीसी के वर्ल्ड कप 2019 में 10 टीमों के खिलाने के फैसले का विरोध किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 11 Jun 2018, 9:22 AM IST

england vs scotland

13वें नंबर की स्कॉटलैंड ने ODI मैच मे नंबर 1 इंग्लैंड को पीटा, मैच में बने 736 रन

नई दिल्ली। रविवार को एडिनबर्ग में हुए अंतर्राष्ट्रीय वनडे मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 6 रनों से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने कैलम मैक्लेऑड के नाबाद तूफानी शतक की बदौलत इंग्लैंड के सामने 372 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए जॉनी बैरस्टो ने मात्र 54 गेंदों में शतक ठोक टीम को जरुरी शुरुआत दिलाई। लेकिन इंग्लैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोये और वह यह मैच मात्र 6 रनों से हार गयी। इस मैच में स्कॉटलैंड की जीत से विश्व कप में केवल 10 टीमों के खेले जाने के आईसीसी के निर्णय पर क्रिकेट दिग्गजों ने सवाल खड़े किए हैं।


टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड की टीम पहले बालेबाजी करने उतरी, कप्तान काइल कोएटजर(58) और विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस(48) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कैलम मैक्लेऑड ने मात्र 94 गेंदों में 3 छक्के और 16 चौकों की मदद से नाबाद 140 रन बनाए। उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।इसके साथ ही रिची बैरिंगटन(39) और जॉर्ज मुन्से(55) ने भी अच्छी परियां खेलीं। आदिल रशीद और लिआम प्लंकेट ने 2-2 और मार्क वुड ने एक विकेट झटका। इस इनिंग में 45 चौके और 8 छक्के लगे।


बैरस्टो के शतक के बावजूद हारा इंग्लैंड
जॉनी बैरस्टो(105) ने जेसन रॉय(34) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी मात्र 12.4 ओवरों में की। इसके बाद इंग्लैंड ने जेसन रॉय को इसी स्कोर पर खोया, लेकिन बैरस्टो ने ताबड़तोड़ बैटिंग जारी रखी। बैरस्टो ने अपना विकेट 165 के स्कोर पर खोया। इसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी धीमी पड़ गई। एलेक्स हेल्स(52) और जो रुट(29) ने कुछ देर के लिए इंग्लैंड की पारी को संभाला लेकिन इन दोनों ने भी कम रनों के अंतर पर विकेट गंवाए। अंत में मोइन अली(46) और लिआम प्लंकेट(नाबाद 47) ने लगभग इंग्लैंड को जीत दिला ही दी थी कि मार्क वाट ने मोइन अली को अपना शिकार बनाया। मार्क वाट के नाम तीन और रिची बैरिंगटन के नाम 2 विकेट रहे। इंग्लैंड की टीम ने 16 छक्के जड़े।


क्रिकेट दिग्गजों ने खड़े किए आईसीसी पर सवाल
स्कॉटलैंड की टीम ने मैच जीतने के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके साथ पड़ोसी देश व विश्व की नंबर एक टीम इंग्लैंड के खिलाफ उसने पहली जीत भी दर्ज की। स्कॉटलैंड की इस जीत से आईसीसी के वर्ल्ड कप में 10 टीमों के खिलाने के फैसले को तगड़ा झटका लगा है। स्कॉटलैंड वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। इसके साथ ही स्कॉटलैंड की यह जीत इंग्लैंड की वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदारी पर भी सवाल खड़े करती है। क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी आईसीसी को उसके वर्ल्ड कप मे 10 टीमों के खिलाने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। अगले साल इंग्लैंड में जून के महीने में क्रिकेट वर्ल्ड कप होना हैं।