3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से पहले ऐसी दिखती थीं धोनी और रोहित की वाइफ, फिर अचानक ऐसे पलट गई ज़िंदगी

हाल ही में मुकम्मल हुए आईपीएल के 11वें सीज़न में तमाम क्रिकेटरों की वाइफ्स ने मैदान में अपनी मौजूदगी से अपने-अपने लाइफ पार्टनर का हौंसला बढ़ाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 9 Jun 2018, 12:16 PM IST

dhoni

शादी से पहले ऐसी दिखती थीं धोनी और रोहित की वाइफ, फिर अचानक ऐसे पलट गई ज़िंदगी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के क्रिकेटरों का जलवा न सिर्फ भारत में ही बल्कि पूरी दुनिया में है। यही नहीं, भारत में क्रिकेटरों की लाइफस्टाइल भी किसी स्टाइलिश मॉडल्स से कम नहीं है। आज हम आपको टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों की वाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लाइफस्टाइल शादी से पहले और बाद में फर्श से अर्श पर आ गया। अभी हाल ही में मुकम्मल हुए आईपीएल के 11वें सीज़न में तमाम क्रिकेटरों की वाइफ्स ने मैदान में अपनी मौजूदगी से अपने-अपने लाइफ पार्टनर का हौंसला बढ़ाया, चाहे वो किसी भारतीय खिलाड़ी की वाइफ हो या विदेशी खिलाड़ी की वाइफ हो।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी से शादी की थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती भी थी। ज़्यादातर मैचों में साक्षी, बेटी जीवा के साथ धोनी का हौंसला बढ़ाती दिख जाती हैं। धोनी से शादी के बाद साक्षी के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आ गया। जबकि वे एक सिडल क्लास फैमिली से संबंध रखती हैं। धोनी के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले साक्षी सामान्य लाइफस्टाइल ही फॉलो करती थीं, लेकिन अब वे बॉलीवुड की अच्छी-अच्छी एक्ट्रेसेज़ को टक्कर देती हैं।

रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह
आईपीएल के 11वें सीज़न में पूरी तरह से फ्लॉप रहने वाले रोहित शर्मा को पूरे सीज़न में वाइफ ऋतिका सजदेह का पूरा सपोर्ट मिला। इस आईपीएल ऋतिका ने लगभग सभी मैचों में रोहित शर्मा को सपोर्ट किया। रोहित से शादी से पहले ऋतिका उनकी मैनेजर हुआ करती थीं। जबकि उससे पहले ही दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। रोहित से शादी से पहले ऋतिका का लाइफस्टाइल भी काफी साधारण था। लेकिन शादी के बाद ऋतिका के लाइफस्टाइल के साथ-साथ उनकी रंगत में भी काफी सुधार आया। उन्हें अब हमेशा रोहित के साथ देखा जा सकता है।