न्यूजीलैंड की मेजबानी में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के पहले टी20 में अपनी टीम का शर्मनाक बल्लेबाज़ी प्रदर्शन देख पाकिस्तानी फैंस भी हैरान हैं। पाकिस्तान आज रविवार को ब्लैककैप्स के खिलाफ सिर्फ 91 रन पर ढेर हो गई। ये पाकिस्तान का टी20 इंटरनेशनल में पांचवां सबसे कम टी20 स्कोर है। न्यूजीलैंड से पहले ही टी20 में बुरी तरह से हारने के बाद पाकिस्तानी फैंस राष्ट्रीय टीम में एक बार फिर बाबर आजम की वापसी कर रहे हैं।