दोनों टीमें हाल ही में एक ट्राई सीरीज में दो बार आमने सामने हुई थीं और दोनों बार पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि इस बार इवेंट बदल गया है लेकिन जगह वही है और पाकिस्तान को 321 रन हासिल करने हैं। पाकिस्तान ने उसी ट्राई सीरीज में अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज हासिल किया लेकिन विरोधी टीम साउथ अफ्रीका थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2023 पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 3 विकेट खोकर 337 रन हासिल कर लिए थे। उस मैच में फखर जमान ने 180 रनों की नाबाद पारी खेल डाली थी।
300+ चेज के मामले में पाकिस्तान
आज अगर पाकिस्तान को यह लक्ष्य हासिल करना है तो कम से कम दो बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलनी होगी। पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत बॉलिंग लाइनअप के खिलाफ भी 300 के पार के आंकड़े को चेज कर चुकी है। ऐसे में यह लक्ष्य मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं है। पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 355 रन बनकर जीत हासिल की थी। 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 349 रन बनाकर जीत दर्ज की तो 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 337 रन बना दिए थे। बांग्लादेश के खिलाफ साल 2014 में 329 और भारत के खिलाफ 2007 में 322 रन के लक्ष्य को भी पाकिस्तान हासिल कर चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड का हाई स्कोर
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में न्यूजीलैंड का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2004 में अमेरिका के खिलाफ 347 रन बनाए थे। इसके बाद आज उन्होंने कराची में 320 रन का स्कोर खड़ा किया। 2009 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 315 रन बनाए थे। कराची में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग और टॉम लैथम ने शतक जड़ा को पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और हरिस रऊफ ने 2-2 विकेट चटकाए। अबरार अहमद सबसे कंजूस गेंदबाज साबित हुए और 10 ओवर में सिर्फ 47 रन खर्च किए तो रऊफ की जमकर कुटाई हुई और उन्होंने 10 ओवर में 83 रन लुटाए।