एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में उनकी वापसी की संभावनाएं इसलिए भी बलवती हुई हैं, क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान, तेज गेंदबाज नसीम शाह और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के साथ उनकी मुलाकाता हुई है। बाबर आजम की वापसी से ना सिर्फ शीर्ष स्तर पर पाकिस्तान टीम में स्थिरता आएगी बल्कि बेहद दबाव वाले मुकाबलों में पाकिस्तान का मनोबल भी बढ़ेगा, जिसमें भारत से होने वाला मुकाबला भी शामिल है।