
बांग्लादेशी खिलाड़ी से हाथ मिलाते पाकिस्तान के सलमान अली आगा। (फोटो सोर्स: IANS)
Pakistan support to Bangladesh: T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच जारी विवाद में अब पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है। बीसीबी ने पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से अपने सभी मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी। उसकी ये मांग नहीं गई तो बीसीबी ने आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने का का प्रस्ताव दिया। लेकिन, आईसीसी ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए बांग्लादेश को 21 जनवरी तक का अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर वह नहीं माने तो टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया जाएगा। इसी बीच अब भारत का एक और प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान बांग्लादेश के सपोर्ट में आ गया है। रिपोर्ट की मानें तो उसने संकेत दिए है कि अगर आईसीसी बांग्लादेश को अपने मैच भारत में खेलने के लिए मजबूर करता है तो वे भी टूर्नामेंट से दूर रह सकते हैं।
दरअसल, बांग्लादेश 4 जनवरी से ही कह रहा है कि वह सुरक्षा और घरेलू राजनीतिक चिंताओं के चलते अपने ग्रुप मैच खेलने के लिए भारत नहीं जाएगा। लेकिन, आईसीसी शुरुआत से ही अब तक अपने रुख पर कायम है। उसने कहा है कि शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अगर वह चाहे तो टूर्नामेंट से हट जाए।
पाकिस्तान का बांग्लादेश को समर्थन देने की बात तब सामने आई, जब ढाका के अधिकारियों ने कथित तौर पर इस्लामाबाद से डिप्लोमेटिक सपोर्ट मांगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवाब साफ था। एक सूत्र ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया कि भारत न जाने के बांग्लादेश के कारण सही हैं और कोई भी उन्हें मजबूर नहीं कर सकता। पाकिस्तान बांग्लादेश का पूरा समर्थन करता है और अगर यह मुद्दा अनसुलझा रहता है तो वह अपनी भागीदारी पर फिर से विचार करेगा।
वहीं, जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक और सूत्र ने बताया कि इस्लामाबाद ने आईसीसी को बताया है कि पाकिस्तान ने इस बात पर जोर दिया है कि किसी भी देश पर मेजबानी की जिम्मेदारियों को लेकर दबाव या धमकी नहीं दी जानी चाहिए और उसने अपने पड़ोसियों को इस मामले में पूरे समर्थन का आश्वासन दिया है। पहले यह भी बताया गया था कि अगर श्रीलंका बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी नहीं कर पाता है तो पीसीबी पाकिस्तान में बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है।
बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्मम हत्याओं के बाद बीसीसीआई के निर्देशों पर कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल टीम से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश में गुस्सा भड़का और आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया गया और बीसीबी तभी से अपने सभी मैच भारत की जगह श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग पर अड़ा हुआ है।
Published on:
19 Jan 2026 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
