7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने की तीसरी शादी, जानें 5 बच्चों की मां और PTI प्रमुख की लव स्टोरी

इमरान और बुशरा के शादी की खबरे कुछ दिनों पहले भी मीडिया में आई थी। लेकिन तब पीटीआई ने इन खबरों का खंडन किया था।

2 min read
Google source verification
imran khan

नई दिल्ली। पाकिस्तान को विश्व कप में चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान इमरान खान ने तीसरी शादी कर ली है। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान लाहौर में बीते रविवार को तीसरी शादी की। इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा मनेका हैं। इन दोनों की शादी की खबरें पहले भी मीडिया में आ चुकी थीं। हालांकि तब इमरान खान की पार्टी ने इन खबरों का खंडन किया था। अब इमरान खान की तीसरी शादी की पुष्टि उनकी पार्टी पाकिस्‍तान तहरीके इंसाफ ने कर दी है।

पार्टी ने की पुष्टि -
हालांकि अब इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ ने इमरान और बुशरा की शादी की पुष्टि कर दी है। पार्टी ने बताया है कि विवाह समारोह बुशरा के घर ही आयोजित हुआ था। शादी में इमरान के बेहद करीबी लोगों ही शामिल थे। बता दें कि इमरान खान इससे पहले भी दो शादी कर चुके है। ये बात और है कि इमरान पिछले लंबे समय से अकेले थे।

जानें इमरान की तीसरी पत्नी के बारे में -
इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा मनेका एक आध्यात्मिक गुरू हैं। वे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पाकपट्टन जिले के बुशरा बीबी के लिए भी प्रसिद्ध हैं। बुशरा ने एचिसन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। इमरान से पहले बुशरा की शादी फरीद मनेका से हुई थी। फरीद इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे। इस शादी से बुशरा को 2 बेटे और 3 बेटियां हैं। हालांकि कुछ साल पहले ही खवार फरीद मनेका से अलग हो चुकी हैं।

एेसे शुरू हुई थी लव स्टोरी -

पीटीआई प्रमुख इमरान खान और बुशका मनेका की पहली मुलाकात साल 2015 में लोधरन उपचुनाव के दौरान हुआ था। लोधरन में एनए-154 सीट के लिए उस समय उपचुनाव हुआ था। उस समय इमरान खान चुनाव प्रचार कर रहे थे। पहली मुलाकात के बाद इन दोनों की नजदीकी बढ़ती गई। इमरान बुशरा के पास शांति की तलाश में जाने लगे। जहां से उनकी ये प्रेम कहानी शुरू हुई।

इमरान खान पहले भी कर चुके हैं दो शादी -
इमरान की पहली पत्नी पाकिस्तानी-ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ थीं। उनसे दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के दो बेटे हैं। इमरान के साथ उनका रिश्ता 9 साल तक चली। इसके बाद इमरान ने 42 वर्षीया रेहम खान से पिछले साल जनवरी में शादी की थी। रेहम के साथ भी इमरान का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका। पिछले साल अक्टूबर में इन दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद इमरान बुशरा से मिले। जहां उन्होंने बुशरा को शादी के प्रपोज किया था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग