
Pat Cummins Epic reply to Indian fan: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कमिंस इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों, परिवार और पत्नी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जिसपर उनके फैंस जमकर कमेन्ट करते हैं। इसी कड़ी में एक भारतीय फैन ने उनकी एक तस्वीर पर कमेन्ट किया। जिसका ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने ऐसा रिप्लाई दिया कि उस फैन के होश उड़ गए।
वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद कमिंस अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने बुधवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वे पत्नी बैकी संग कायाक पकड़े हुए बीच के किनारे खड़े हुए हैं। कमिंस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सुपर मॉम, वाइफ़, मेरी वेलेंटाइन और एक बहुत अच्छी सरफर भी।'
उनकी इस तस्वीर पर फरहान खान नाम के एक भारतीय फैन ने लिखा, 'मैं एक भारतीय हूं और मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं।' फैन ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके इस कमेन्ट पर कमिंस रिप्लाई करेंगे। कमिंस ने मजेदार अंदाज में कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा, 'आपका मैसेज वाइफ तक पहुंचा दूंगा।' उनके इस कमेन्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं और लाइक भी कर रहे हैं।
पैट कमिंस की बात करें तो उनके लिए साल 2023 कमाल का रहा है। इस साल उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के साथ-साथ टेस्ट चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 मैच में कुल 15 विकेट चटकाए थे। जिसका फायदा उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) कि नीलामी में हुआ था और उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया था।
Published on:
14 Feb 2024 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
