Pat Cummins lost New Baggy Green Cap: वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस की ब्रिजटन में एक बेशकीमती चीज गुम हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बारबाडोस में वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट के पहले दिन से ही कमिंस की नई बैगी ग्रीन कैप कही गुम हो गई, जो मैच खत्म होने के बाद भी उन्हें नहीं मिल सकी। बता दें कि कंगारू टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत के साथ की है। लेकिन कमिंस नई बैगी ग्रीन कैप खो जाने से निराश हैं। अब उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए बगैर ग्रीन कैप के ही ग्रेनेडा के लिए रवाना होना होगा।