2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जय शाह के बयान से नाराज़ हुआ पाकिस्तान, भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से नाम वापस लेने की दी धमकी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)के अध्यक्ष रमीज राजा का कहना कि आईसीसी और एसीसी के नियमों को ध्यान में रखते हुए हम कड़े फैसले लेने को तैयार है। रमीज राजा से जुड़े सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान 2023 में भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप से भी अपना नाम वापस ले सकता है।

2 min read
Google source verification
rameez.png

मुंबई में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की वार्षिक आम बैठक (AGM) में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया के पाकिस्तान नहीं जाने की बात कही। शाह ने कहा, "हम एशिया कप के लिए दूसरे स्थान की मांग करेंगे, क्योंकि हमने फैसला किया है कि हम पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे।" उनके इस बयान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नाराजगी व्यक्त की है और अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने की धमकी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)के अध्यक्ष रमीज राजा का कहना कि आईसीसी और एसीसी के नियमों को ध्यान में रखते हुए हम कड़े फैसले लेने को तैयार है। रमीज राजा से जुड़े सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान 2023 में भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप से भी अपना नाम वापस ले सकता है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

पीसीबी के सूत्रों ने कहा, 'पीसीबी विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है, उनमें से एक एसीसी से अलग होने वाली बात भी है। अगर वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनके साथ रहने का कोई मतलब नहीं है।' पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर भी इनमें से एक हैं। अनवर ने कहा है कि अगर बीसीसीआई एशिया कप को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट कराता है तो पीसीबी को आईसीसी से बात करके 2023 वनडे विश्व कप भारत की बजाय किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित कराना चाहिए।

सईद अनवर ने अपने ट्वीट में लिखा "जब सभी अंतरराष्ट्रीय टीमें और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग खेलने के लिए पाकिस्तान आते हैं तो फिर बीसीसीआई को क्या समस्या है। अगर बीसीसीआई 2023 एशिया कप को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर ले जाने के लिए तैयार है तो पाकिस्तान को 2023 वनडे विश्व कप को भी किसी न्यूट्रल वेन्यू पर ले जाना चाहिए।"

बता दें 2008 मुंबई आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज बंद हो गई है। हालांकि दिसंबर 2012 में टी-20 और वनडे सीरीज का आयोजन किया गया था। जिसमें टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी, वहीं वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था। लेकिन 2007-08 के बाद से दोनों देशों ने टेस्ट मैच नहीं खेला है।