
दासुन शानाका (फोटो- ACC)
PCB Announce 1 Year Ban for Dasun Shanaka: श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक साल का बैन लगा दिया है। कुछ दिन पहले PCB ने बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर 2 साल का बैन लगाया था। इन दोनों खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलना का कॉन्ट्रेक्ट हासिल किया था लेकिन जैसे ही इन प्लेयर्स को आईपीएल में खेलने का ऑफर मिला, इन्होंने तुरंत पाकिस्तान सुपर लीग के कॉन्ट्रेक्ट को ठुकरा दिया।
आपको बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) ने उन्हें 75 लाख पाकिस्तानी रुपये में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 सीजन के लिए साइन किया था। लेकिन 21 मार्च को उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर लिया। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी सैम करन (Sam Curran) चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद टीम ने दासुन शनाका के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया।
आपको बता दें कि दासुन शनाका ने हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने आईपीएल खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया, जिस पर उन्होंने पाकिस्तान के लोगों से माफी भी मांगी। हालांकि सिर्फ शनाका ने ही पाकिस्तान सुपर लीग नहीं छोड़ा। पिछले सीजन कॉर्बिन बॉश ने भी लीग को छोड़कर मुंबई इंडियंस जॉइन किया था, लेकिन इस साल वह चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा इस साल जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) और ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) ने भी पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल में भाग लेने का फैसला किया।
आपको बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग 2026 सीजन में दो नई टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले इस लीग में सिर्फ 6 टीमें हिस्सा ले रही थीं, लेकिन इस सीजन से रावलपिंडीज और हैदराबाद किंग्समैन लीग में जुड़ गई हैं। रावलपिंडीज का प्रदर्शन काफी खराब रही है और टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है, तो दूसरी ओर हैदराबाद ने 7 में से 3 मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में 5वें स्थान पर है।
Updated on:
20 Apr 2026 07:28 pm
Published on:
20 Apr 2026 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
