29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रचने वाले एथलीटों से आज मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रचने वाले भारतीय एथलीटों के दल से आज प्रधानमंत्री मुलाकात कर उन्‍हें देश के लिए मेडल जीतने की बधाई देंगे।एशियन गेम्स में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत 100 पदक जीतने में सफल रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Oct 2023, 11:31 AM IST

pm-modi-will-today-meet-the-athletes-who-will-create-history-in-asian-games-2023.jpg

एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रचने वाले एथलीटों से आज मुलाकात करेंगे पीएम मोदी।

एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रचने वाले भारतीय एथलीटों के दल से आज प्रधानमंत्री मुलाकात कर उन्‍हें देश के लिए मेडल जीतने की बधाई देंगे। हांगझोऊ एशियाई खेलों में इस बार भारत ने इतिहास रचा है। एशियन गेम्स में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत 100 पदक जीतने में सफल रहा है। इस दमदार प्रदर्शन से पूरा देश खुश है। भारत ने एशियन गेम्स 2023 शुरू होने से पहले ही इस बार 100 पदक पार का लक्ष्‍य रखा था, जिसे भारतीय एथलीटों ने हासिल करते हुए देश को गौरवांवित किया है।


एशियन गेम्स 2023 में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि वह 10 अक्टूबर को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भारतीय एथलीटों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी भाग लेंगे।

पीएम मोदी ने की भारतीय एथलीटों की सराहना

पीएम मोदी ने रविवार को ही हांगझोऊ एशियाई खेलों में अब तक के सबसे अधिक पदक जीतने के लिए भारतीय दल की सराहना की थी। उन्‍होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि एशियाई खेलों में भारत के लिए यह कितनी ऐतिहासिक उपलब्धि है। पूरा देश इस बात से बहुत खुश है कि हमारे एथलीटों ने अब तक के सबसे अधिक 107 पदक जीते हैं, जो पिछले 60 वर्षों में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

पहले 70 पदक जीतने का था रेकॉर्ड

बता दें कि एशियन गेम्स 2023 से पहले भारत के एथलीट 70 पदकों के आंकड़े तक ही पहुंच सके थे। वहीं, इस बार भारत ने एशियाई खेलों में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्‍य के साथ कुल 107 पदक हासिल किए हैं।