10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट

हारिस रऊफ ने 154 किमी की रफ्तार से फेंकी गेंद, हवा में उड़ा पोलार्ड का स्टंप, देखें वीडियो

पाकिस्तान सुपर लीग में क्रिकेट का रोमांच अब सिर चढ़कर बोल रहा है। मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच बुधवार को प्लेऑफ का हाई वोल्टेज मैच खेला गया। मुल्तान सुल्तांस के कीरोन पोलार्ड ने तूफानी पारी खेलकर शाहीन अफरीदी और हारिस की बखिया उधेड़ दी। 20वें ओवर में हारिस रऊफ ने इतनी खतरनाक गेंदबाजी की फैंस भी दांतों तले अंगुली दबा बैठे। हारिस रऊफ ने 154 किमी की रफ्तार से बॉल फेंकी जो सीधे स्टंप से जा टकराई। रऊफ की इस गेंद पर पोलार्ड का स्टंप कई फीट हवा में उड़ते हुए दूर जा गिरा। कीरोन पोलार्ड 34 गेंदों पर एक चौका और 6 छक्के के साथ 57 रन जड़कर आउट हुए।

Google source verification