नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा अच्छी फॉर्म में दिखे। पुजारा को इस सीरीज के पहले टेस्ट में टीम में शामिल नहीं किया गया था। इस मैच में शामिल ना करने की वजह उनका काउंटी क्रिकेट में खराब प्रदर्शन था। अब फॉर्म में वापस आते ही पुजारा ने टीम से बहार निकले जाने पर अपना दर्द बयां किया है।