पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद ने 1996 से 2007 तक पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट और 143 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने 162 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए और तीन शतक सहित 2400 से अधिक रन बनाए। उन्होंने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कुल 23 आईपीएल मैच खेले, जिसमें से वह केकेआर के लिए सिर्फ एक मैच के लिए ही मैदान पर उतर पाए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 30 जून 2025 को कहा कि अजहर अपनी वर्तमान अनुबंध अवधि, यानी अप्रैल 2026 तक इस भूमिका में रहेंगे। उनकी पहली जिम्मेदारी अक्टूबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, इसके बाद दिसंबर-जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम के साथ होंगे।