29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बल्ले के बाद गेंद से भी चमके अश्विन, टेस्ट टीम के लिए दावेदारी की मजबूत

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर आर. अश्विन इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेल रहे है। जहां उनका प्रदर्शन प्रभावी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 15 Jul 2018, 4:10 PM IST

r ashwin

बल्ले के बाद गेंद से भी चमके अश्विन, टेस्ट टीम के लिए दावेदारी की मजबूत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड से वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को खेला गया था। जिसमें 86 रनों की जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज को बराबरी पर ला दिया है। वनडे सीरीज का आखिरी मैच 17 जुलाई को खेला जाना है। जिसके बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि टेस्ट टीम के लिए भारतीय टीम में आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।

आखिरी वनडे के बाद हो सकती है टीम का ऐलान-
बीसीसीआई की ओर से टेस्ट टीम का ऐलान संभवत आखिरी वनडे मैच के बाद किया जाए। लेकिन इससे पहले आर. अश्विन ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को दिखाते हुए अपना दावा मजबूत कर दिया है। बता दें कि अश्विन फिलहाल तमिलनाडु प्रीमियर (टीपीएल) लीग खेल रहे है। जहां पिछले दो मैचों में उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है।

आईपीएल में की थी कप्तानी-
आर. अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी की थी। इस दौरान अश्विन का प्रदर्शन प्रभावी थी। आईपीएल के बाद अश्विन ने भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए बेंगलोर टेस्ट के दौरान अच्छी गेंदबाजी की थी। इसके बाद वे तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेल रहे है।

टीपीएल में कर रहे है दमदार प्रदर्शन-
अश्विन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगन्स टीम की कप्तानी संभाल रह है। यहां कप्तानी के साथ-साथ उनका प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है। टीपीएल के उदघाटन मैच में अश्विन ने डिंडीगुल ड्रैगन्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में भी अपने अनुभव के दम पर विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। अपने चार ओवर के स्पैल में महज 25 रन खर्च करते हुए अश्विन ने 2 विकेट चटकाए। उद्घाटन मैच के बाद अश्विन ने दूसरे मैच में भी सटीक गेंदबाजी की। दूसरे मैच में अश्विन ने तीन विकेट चटकाए।