30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक रिकॉर्ड: दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा सके भारतीय बल्लेबाज

इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत का कोई भी बल्लेबाज सिक्स लगा पाने में नाकाम रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 15 Jul 2018, 12:35 PM IST

india

शर्मनाक रिकॉर्ड: दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा सके भारतीय बल्लेबाज

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज अब एक-एक की बराबरी पर आ गई है। सीरीज के दूसरे मैच में शनिवार को मेजबान इंग्लैंड ने भारत को 86 रनों के अंतर से मात देने में कामयाबी हासिल की। इस मैच में मिली हार के साथ ही भारतीय टीम के आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर जाने का सपना भी टूट गया। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 17 जुलाई को लीड्स में खेला जाएगा। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया के नाम पर एक बड़ा ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल इस मैच में भारतीय पारी के दौरान एक ही सिक्स नहीं लग सका।

इंग्लैंड ने की पहले बल्लेबाजी-
इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान के इस फैसले को उनके बल्लेबाजों ने सही साबित करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से इस मैच में जो रूट ने शानदार 113 रनों की पारी खेली। रूट के अलावे कप्तान मोर्गन ने 53 जबकि डेविड विली ने अंतिम ओवरों में 50 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से इस मैच में कुलदीप ने सर्वाधिक तीन जबकि उमेश, हार्दिक और युजवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाजों को आउट कराया।

भारत की बल्लेबाजी रही बिल्कुल फीकी-
323 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस मैच में बिल्कुल फीकी साबित हुई। इस मैच में भारतीय टीम 236 रनों पर ही सिमट गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन सुरेश रैना (46) ने बनाए। रैना के बाद कप्तान विराट कोहली ने 45 और फिर एम एस धोनी ने 37 रनों का योगदान दिया लेकिन किसी की भी पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी। मैच में लयहीन बल्लेबाजी के साथ-साथ भारतीय बल्लेबाजों ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया, जिसे वो चाहकर भी याद नहीं करना चाहेंगे।

एक भी सिक्स नहीं लगा भारत की ओर से-
भारत की पारी निर्धारित 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर समाप्त हुई। कुल 300 गेंदें खेलने के बाद भी भारत का कोई भी बल्लेबाज गेंद को हवाई मार्ग से सीमा पार भेजने में नाकाम रहा। भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में ऐसा सात साल बाद हुआ। आखिरी बार साल 2011 के विश्व कप के दौरान ऐसा हुआ था। भारतीय टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन और लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज है, लेकिन कोई भी सूरमा एक भी सिक्स नहीं लगा सके।