
ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद करियर में पहली बार दिग्गज विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ते हुए भारत के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। युवा आर प्रज्ञानानंदा ने टाटा स्टील मास्टर्स टूर्नामेंट के चौथे राउंड में वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को मात देकर ये उपलब्धि हासिल की है। इस जीत के साथ ही प्रज्ञानानंदा पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद से FIDE की लाइव रेटिंग में 2748.3 अंक साथ भारत के टॉप रैंक वाले चैस प्लेयर बन गए हैं। विश्वनाथन आनंद प्रज्ञानानंद से महज .3 अंग पीछे हैं।
बता दें कि रमेशबाबू प्रज्ञानानंद वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। वह विश्वनाथन आनंद के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले ग्रैंडमास्टर डी गुकेश 2023 में विश्वनाथन आनंद की 37 साल की बादशाहत को खत्म करते हुए शीर्ष शतरंज खिलाड़ी बने थे। इससे पहले आनंद जुलाई 1986 से भारत के नंबर-1 खिलाड़ी थे।
Published on:
17 Jan 2024 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
