
भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और भारतीय टेस्ट व वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: IANS)
Rahul Dravid Becomes Dublin Guardians Owner: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोट राहुल द्रविड़ डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक बन गए हैं, जो यूरोपीयन टी20 प्रीमियर लीग की टीम है। ईटीपीएल (European T20 Premier League) ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी छह टीमों वाली फ्रेंचाइजी का ऐलान किया और सभी फ्रेंचाइजी मालिकों के नाम भी बताए। राहुल द्रविड़ के साथ फाफ डुप्लेसी, स्टीव वॉ, ग्लेन मैक्सवेल, काइल मिल्स और क्रिस गेल भी फ्रेंचाइजीज के मालिक बने हैं। इस कार्यक्रम में सभी टीम मालिक और कई बड़े क्रिकेट अधिकारी मौजूद रहे।
राहुल द्रविड़ ने ETPL से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा, "इस लीग की सोच ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। यह लीग यूरोप में क्रिकेट को आगे बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को मौका देने का बड़ा मंच बन सकती है। जमीनी स्तर पर क्रिकेट को मजबूत करना और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना हमेशा से उनके लिए महत्वपूर्ण रहा है। डबलिन में क्रिकेट को लेकर लोगों में काफी जुनून है और यहां खेल के विकास की बहुत संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि ETPL आने वाले समय में यूरोप में क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में मदद करेगी।”
इस लीग में टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि वह राहुल द्रविड़ की टीम डबलिन गार्डियंस की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। यह टीम बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले लिया है।
इस लीग को क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर शुरू किया गया है। ये ऐसी पहली लीग होगी, जिसमें अलग-अलग यूरोपीय देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमें शामिल हैं।
ETPL फ्रेंचाइजी मालिकों की बात करें तो डबलिन टीम के मालिक राहुल द्रविड़ हैं। बेलफास्ट फ्रेंचाइजी के मालिक ग्लेन मैक्सवेल और रोहन लुंड हैं। एडिनबर्ग टीम की जिम्मेदारी काइल मिल्स, नाथन मैकुलम और राचेल वाइजमैन के पास है। ग्लासगो फ्रेंचाइजी विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल के पास है। एम्स्टर्डम फ्रेंचाइजी के मालिक स्टीव वॉ, जेमी ड्वायर और टिम थॉमस हैं, जबकि रॉटरडैम टीम के मालिक जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लाशिन और समीर शाह हैं।
Updated on:
12 May 2026 09:09 am
Published on:
12 May 2026 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
