पकिस्तान के साथ हुए एक मैच इंसिडेंट का भी किया जिक्र
माही भाई के चेहरें से यह कभी नहीं जान सकते है वह क्या सोच रहा है । वही कभी गुस्सा भी हो जाते है, लेकिन वह अपने गुस्से को अपने चेहरें से दिखाते नहीं । जब ओवर खत्म हो जाता है और टीवी पर एड आता है और कैमरा बंद हो जाता है, तो वह जिस खिलाड़ी पर गुस्सा होते हैं उस से कहते हैं सुधार जा तु, मेरी नजरें लगातार तेरे पर है । भारत और पाकिस्तान के बीच एक मैच चल रहा था और उमर अकमल ने धोनी भाई से मेरी शिकायत की थी, कि मैं उसको गाली दे रहा हूं। जब धोनी भाई ने मुझसे पूछा कि क्या हो रहा है ? तो मैंने धोनी भाई से कहा कुछ नहीं मैं सिर्फ प्रेशर बनाने के लिए उसकी तरफ बॉल को ज्यादा थ्रो कर रहा हूं । इसके बाद भाई मुझसे बोले और दे #ले को और ऐसे ही प्रेशर बना इस पर ।"