RR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 36वां मुकाबला आज शनिवार 19 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाने वाली एसएमएस की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच एक और रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। इस मैदान पर पिछले पांच टी20 मैचों में औसत स्कोर 183 रन का है। इन मैचों में तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन स्पिनरों की तुलना में बेहतर रहा है। आरआर और एलएसजी के खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, नितीश राणा, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों का इस मैदान पर प्रदर्शन बढ़िया रहा है। वहीं, गेंदबाजी में तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर और संदीप शर्मा यहां बेहतर रहे हैं।