22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan 2021: सचिन से लेकर युवराज सिंह तक भारतीय क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर ऐसे किया अपनी बहनों को विश

Raksha Bandhan 2021: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह तक ने सोशल मीडिया पर अपनी बहनों को याद किया और उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी।

2 min read
Google source verification
sachin_and_yuvraj.png

आज भाई—बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। सभी भाई अपनी बहनों को विश कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर्स भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी और उनके लिए इमोशनल मैसेज पोस्ट किए। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह तक ने सोशल मीडिया पर अपनी बहनों को याद किया और उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी। वहीं कुछ क्रिेकेटर्स इस समय अपनी बहनों के पास नहीं हैं। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए दौरे पर गई हुई है। जानते हैं सोशल मीडिया पर किसने क्या लिखा।

युवराज ने पोस्ट किया वीडियो
युवराज सिंह ने अपनी बहन को विश करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें युवराज ने बचपन की यादों को ताजा किया। वीडियो में युवराज सिंह की बचपन की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं और उनमें उनकी बहन भी नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी नजर आईं। रितिका युवराज को अपना भाई मानती हैं। वीडियो पोस्ट करते हु उन्होंने कैप्शन में लिखा,'ये पुरानी यादें हमेशा चेहरे पर स्माइल ला देती हैं। सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई।'

यह भी पढ़ें— सचिन, धोनी से लेकर कोहली तक इन 5 स्टार क्रिकेटर्स की सफलता के पीछे इनकी बहनों का बड़ा योगदान

ईशांत शर्मा ने किया ट्वीट
टीम इंडिया के गेंदबाज ईशांत शर्मा ने ट्विटर पर अपनी बहन के साथ एक तस्वीरें पोस्ट की। तस्वीरों के साथ ईशांत ने कैप्शन में लिखा, सभी भाईयों और बहनों को रक्षाबंधन की बहुत बधाई। इस रक्षाबंधन आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों।'

सूर्यकुमार यादव ने बहन को किया मिस
टीम इंडिया के प्लेयर सूर्यकुमार यादव ने अपनी बहन को रक्षाबंधन पर मिस करते हुए ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट की। यह तस्वीर रक्षाबंधन की है और इसमें वह अपनी बहन से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड के दौरे पर हैं। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी बहन को रक्षाबंधन की बधाई। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। हमारी बॉन्डिंग ऐसे ही हमेशा मजबूत बनी रहे।'

यह भी पढ़ें— अपने क्रिकेटर भाईयों को देखकर इन बहनों ने भी भारतीय क्रिकेट में कमाया नाम, एक तो हैं इंटरनेशनल प्लेयर

सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी अपनी बहन के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। उन्होंने अपनी बहन को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, धन्यवाद ताई, हमेशा मेरी ताकत बनने के लिए। आपके जैसी बहन पाकर मैं धन्यू हूं।' सचिन अपनी बहन से बहुत प्यार करते हैं और कई बार अपनी स्पीच में उनका जिक्र भी करते हैं।