
टीम इंडिया के ऐसे कई बड़े क्रिकेटर्स हैं, जिनकी अपनी बहनों के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। वैसे भी हर किसी इंसान की सफलता के पीछे किसी ना किसी का हाथ जरूर होता है। कई भाईयों की सफलता के पीछे उनकी बहनों का बड़ा योगदान रहता है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटर ऐसे हैं, जिनकी कामयाबी में उनकी बहनों ने उस खास इंसान की भूमिका निभाई। आज रक्षाबंधन के मौके पर जानते हैं टीम इंडिया के ऐसे ही स्टार क्रिकेटर्स और उनकी बहनों के बारे में।
सचिन तेंदुलकर
भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहन को ही देते हैं। सचिन की बहन का नाम सविता है और दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। जब सचिन ने क्रिकेट से सन्यास लिया था तो उन्होंने अपनी स्पीच में बहन का भी जिक्र किया था। सचिन ने कहा था कि उनके जीवन का पहला बैट उनकी बहन सविता ने ही दिया था। तना ही नहीं सचिन के हर मैच में बहन उपवास भी रखती थीं।
महेंद्र सिंह धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। धोनी की सफलता के पीछे उनकी बहन जयंती का बड़ा हाथ रहा है। जहां एक तरफ धोनी के पिता उन्हें क्रिकेटर नहीं बनाना चाहते थे। वहीं धोनी की बहन जयंती हर मोड़ पर अपने भाई के साथ खड़ी रहीं। धोनी की बहन जयंती एक स्कूल टीचर है।
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी बहन भावना से बहुत प्यार करते हैं। विराट कोेहली के पिता का निधन वर्ष 2006 में हो गया था। इसके बाद बहन भावना ने ही विराट का हौंसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। कोहली की बहन भावना की शादी हो चुकी है।
रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की सफलता के पीछे भी उनकी बहन दका बड़ा योगदान रहा है। टीम इंडिया में जडेजा के सलेक्शन से पहले ही इनकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद जडेजा की बहन ने उन्हें संभाला और हर कदम पर भाई का साथ दिया।
गौतम गंभीर
टीम इंडिया के पूर्व क्रिेकेटर गौतम गंभीर ने कई मौकों पर भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गौतम गंभीर भी अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहन एकता को देते हैं। गंभीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी हर बात बहन से शेयर करते हैं।
Updated on:
22 Aug 2021, 11:02 AM IST
Published on:
22 Aug 2021, 10:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.