30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan 2021: रोहित शर्मा की वाइफ रितिका को बहन मानते हैं युवराज सिंह, हर वर्ष बंधवाते हैं राखी

Raksha Bandhan 2021: इस बार रक्षाबंधन पर रितिका अपने मुंहबोले भाई युवराज को राखी नहीं बांध पाएंगी क्योंकि वह रोहित के साथ इंग्लैंड में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 22 Aug 2021, 8:23 AM IST

Yuvraj singh and Ritika Sajdeh

Yuvraj singh and Ritika

भाई—बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है। ये ऐसा बंधन होता है जो दिल से जोड़ता है। क्रिकेटर्स और उनके परिवारों के बीच दोस्ती के रिश्ते को कई बार देखे जाते हैं, लेकिन युवराज सिंह और रोहित शर्मा के बीच खास रिश्ता है। दरअसल, युवराज सिंह, रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह के राखी ब्रदर हैं। रितिका हर वर्ष युवराज को राखी बांधती हैं। आज 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है और इस बार रक्षाबंधन पर रितिका अपने मुंहबोले भाई युवराज को राखी नहीं बांध पाएंगी क्योंकि वह रोहित के साथ इंग्लैंड में हैं।

ऐसे बने भाई—बहन
युवराज सिंह और रितिका की मुलाकात क्रिकेट मैच के सिलसिले में हुई थी। उस वक्त रितिका स्पोर्ट्स मैनेजर का काम करती थीं और युवराज सिंह उनके क्लाइंट थे। ऐसे में काम के सिलसिले में अक्सर दोनों की मुलाकात होती थी। युवराज एक बहन की तरह रितिका का ख्याल रखते थे। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई और रितिका भी युवराज को भाई मानने लगी और राखी बांधने लगी। तब से रितिका हर वर्ष युवराज को राखी बांधती है।

यह भी पढ़ें— मुरलीधरन ने 10 साल बाद किया खुलासा, इसलिए वनडे वर्ल्ड कप में धोनी ने युवराज से पहले की थी बैटिंग

रोहित को दी थी बहन से दूर रहने की चेतावनी
रितिका और रोहित की मुलाकात भी युवराज ने ही करवाई थी। हालांकि भाई होने की वजह से रितिका को लेकर युवराज काफी पजेसिव थे। जब रोहित और रितिका की नजदीकियां बढ़ने लगी तो युवराज ने रोहित को अपनी बहन से दूर रहने की चेतावनी दे दी थी। रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रमोशनल शूट को लेकर वह रितिका और युवराज मिले थे। इस दौरान युवराज सिेंह, रोहित के पास गए और उन्हें कहा कि रितिका बहन है, उससे दूर ही रहना।

बाद में राजी हो गए रोहित—रितिका के रिश्ते केे लिए
हालांकि बाद में युवराज सिंह ने इन दोनों के प्यार को समझा और रोहित—रितिका के रिश्ते के लिए राजी हो गए। रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी कर ली। इनकी शादी में युवराज सिंह एक बड़े भाई तरह शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG : तीसरे टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, एक सिक्स लगाते ही बना देंगे रिकॉर्ड

इस वर्ष नहीं बांध पाएंगी राखी
हालांकि इस बार रितिका अपने मुंहबोले भाई युवराज सिंह को राखी नहीं बांध पाएंगी। दरअसल, इस समय टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर हैं। ऐसे में रितिका भी अपने पति रोहित के साथ वहीं पर हैं। इस वजह से वह इस वर्ष युवराज सिंह को राखी नहीं बांध पाएंगी।